देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ नर्सिंग होम एसो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

नई कार्यकारिणी में डॉ. कृष्ण कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, डॉ. सलमान खालिद सचिव तथा डॉ. प्रांजल अग्रवाल कोषाध्यक्ष के रूप में स्थापित हुए। डॉ. वारिजा सेठ एवं डॉ. अभिषेक शुक्ला उपाध्यक्ष तथा डॉ. सीमा सिंह, डॉ. आलोक माहेश्वरी एवं डॉ. मुय्यद अहमद संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. शश्वत विद्याधर, डॉ. दीप्थांशु अग्रवाल, डॉ. संजीव आहूजा, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. अमिताभ रावत, डॉ. मुकुलेश गुप्ता, डॉ. ऋतु सक्सेना, डॉ. पुनीश अग्रवाल, डॉ. सीमा गुप्ता महाजन, डॉ. रंजना रस्तोगी एवं डॉ. प्रीति वत्सल ने शपथ ग्रहण की।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 09 2026 Updated: August 09 2026 01:53
0 595
लखनऊ नर्सिंग होम एसो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ Newly Elected Executive Committee of Lucknow Nursing Home Association Takes Oath

लखनऊ । लखनऊ नर्सिंग होम एसोसिएशन (LNHA) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी 2026–2028 का पदग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को LNHA भवन निराला नगर लखनऊ में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि लखनऊ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट रत्नेश चन्द्र रहे।कार्यक्रम का प्रारम्भ डॉ. आलोक माहेश्वरी के संचालन में हुआ। मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। डॉ. सीमा सिंह, डॉ. अशोक, डॉ. आलोक माहेश्वरी, डॉ. शैली माहेश्वरी एवं डॉ. माला त्रिपाठी द्वारा LNHA गीत प्रस्तुत किया। चुनाव अधिकारी एवं पूर्व अध्यक्ष डॉ. जी. सी. मक्कर ने अपने संबोधन में निर्वाचन प्रक्रिया एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के संबंध में जानकारी दी और नई टीम को शुभकामनाएं दीं।मुख्य अतिथि एड रत्नेश चन्द्र ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। चुनाव अधिकारी डॉ. जी. सी. मक्कर द्वारा पदाधिकारियों को LNHA का पटका पहनाकर औपचारिक रूप से पदग्रहण कराया गया। शपथ के पश्चात पदाधिकारियों ने शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर किए तथा उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

नई कार्यकारिणी में डॉ. कृष्ण कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, डॉ. सलमान खालिद सचिव तथा डॉ. प्रांजल अग्रवाल कोषाध्यक्ष के रूप में स्थापित हुए। डॉ. वारिजा सेठ एवं डॉ. अभिषेक शुक्ला उपाध्यक्ष तथा डॉ. सीमा सिंह, डॉ. आलोक माहेश्वरी एवं डॉ. मुय्यद अहमद संयुक्त सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. शश्वत विद्याधर, डॉ. दीप्थांशु अग्रवाल, डॉ. संजीव आहूजा, डॉ. हेमंत कुमार डॉ. अमिताभ रावत डॉ. मुकुलेश गुप्ता डॉ. ऋतु सक्सेना डॉ. पुनीश अग्रवाल डॉ. सीमा गुप्ता महाजन डॉ. रंजना रस्तोगी एवं डॉ. प्रीति वत्सल ने भी शपथ ग्रहण की। समारोह में डॉ. जी. सी. मक्कर डॉ. रमा श्रीवास्तव, डॉ. भामरी डॉ. संजय लखटकिया डॉ. अनुप अग्रवाल एवं डॉ. सौरभ चन्द्र सहित एसो के वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि नई कार्यकारिणी सभी सदस्यों को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा नर्सिंग होम एवं अस्पताल संचालकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।

नवनिर्वाचित सचिव डॉ. सलमान खालिद ने कहा कि पूर्व अध्यक्षों एवं वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में, अध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि LNHA तथा उसके ब्लड बैंक को और अधिक सुदृढ़ करना, सदस्य संस्थानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना और एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना नई कार्यकारिणी की प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा। मुख्य अतिथि एडवोकेट रत्नेश चन्द्र ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए चिकित्सा संस्थानों के संगठन की भूमिका और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े विधिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर निवर्तमान पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल 2024–2026 में दिए गए योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं अन्य वरिष्ठ अतिथियों को भी स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। पदग्रहण समारोह के पश्चात सामान्य सभा (GBM) आयोजित की गई जिसमें सचिवीय एवं कोषाध्यक्षीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए तथा एसोसिएशन ब्लड बैंक सदस्य संस्थानों से संबंधित विषयों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

बीआरडी मेडिकल कालेज में होगी कोरोना वायरस के म्यूटेशन की पहचान।

रंजीव ठाकुर July 19 2021 40287

माइक्रोबायोलॉजी विभाग की लैब में जीनोम सीक्वेसिंग की जाएगी। इस जांच के लिए अन्य मशीनें ‌विभाग में मौ

अगर थायराइट है तो पीजिए कैमोमाइल टी

अगर थायराइट है तो पीजिए कैमोमाइल टी

आरती तिवारी August 21 2022 43795

यूं तो हम में से ज्यादातर लोग दूध और चीनी से तैयार की गई चाय के शौकीन होते है। लेकिन ज्यादातर हेल्थ

सर गंगाराम अस्पताल में मिलेगा लिवर फेलियर का सस्ता इलाज

सर गंगाराम अस्पताल में मिलेगा लिवर फेलियर का सस्ता इलाज

एस. के. राणा December 19 2022 27830

लिवर डेमेज या लिवर फेलियर की बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए उम्‍मीद की एक नई किरण दिखाई दी है। लिवर

मेरठ में दूषित पानी का कहर, अब तक 289 लोग बीमार

मेरठ में दूषित पानी का कहर, अब तक 289 लोग बीमार

एस. के. राणा November 17 2022 33811

मेरठ में हैजे के कारण बीमार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब तक 289 लोग बीमार हो चुके हैं, जबकि गर

कोविड खत्म नहीं हुआ, कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें: डॉ मंडाविया

कोविड खत्म नहीं हुआ, कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें: डॉ मंडाविया

एस. के. राणा June 14 2022 27566

डॉ मंडाविया ने कहा कि टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, यानी जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार

चीन में कोरोना संक्रमण के 19,300 से अधिक नए मामले सामने, 8 मरीजों की मौत

चीन में कोरोना संक्रमण के 19,300 से अधिक नए मामले सामने, 8 मरीजों की मौत

हे.जा.स. April 22 2022 25680

चीन के शंघाई शहर में कोविड-19 से आठ और लोगों की मौत के बाद पूर्वी महानगर में संक्रमण से मौत के मामले

देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट ज़ारी, पिछले 24 घंटे में आए 13,272 नए केस

देश में कोरोना संक्रमण में गिरावट ज़ारी, पिछले 24 घंटे में आए 13,272 नए केस

एस. के. राणा August 20 2022 30212

देश में कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 13 हजार 272 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 13 हजा

प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुईं महिलाएं

प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर जागरूक हुईं महिलाएं

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 48566

हाल में जारी एनएफएचएस-5 के आंकड़े इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि प्रजनन, पोषण, मातृ-शिशु एवं बाल विक

HPV का एक टीका, सर्वाइकल कैंसर से जीवनभर की सुरक्षा : सीएमओ

HPV का एक टीका, सर्वाइकल कैंसर से जीवनभर की सुरक्षा : सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 574

टीकाकरण से पहले बच्ची को हल्का एवं पौष्टिक भोजन कराएं। टीकाकरण के दौरान उसे शांत एवं सहज रहने के लिए

7 साल के बच्चे के पेट में निकलीं 250 पथरी

7 साल के बच्चे के पेट में निकलीं 250 पथरी

आरती तिवारी August 27 2023 30975

राजधानी लखनऊ के लोहिया संस्थान में एक सात साल के बच्चे के पेट में पित्त की थैली से 250 ग्राम की 250

Login Panel