देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल

दिव्यांग बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर देखभाल उपलब्ध कराई जाए। प्रत्येक बच्चे की क्षमता, रुचि एवं आवश्यकता के अनुरूप शिक्षण गतिविधियां संचालित की जाएं, जिससे बच्चों का शैक्षिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा एवं क्षमताओं की कोई कमी नहीं होती आवश्यकता उन्हें उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करने की है।

हुज़ैफ़ा अबरार
October 16 2026 Updated: October 16 2026 00:48
0 0
दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल District Magistrate Dr. Vipin Kumar Jain and Chief Development Officer Himanshu Gupta

बलरामपुर। दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण आत्मनिर्भरता एवं उनके जीवन को सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता द्वारा नील कोठी के समीप स्थित बचपन डे केयर सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर दिव्यांग बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षिक सुविधाओं, पठन-पाठन की गुणवत्ता, देखभाल, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर 15 पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। बच्चों से संवाद कर जिलाधिकारी ने परखी शिक्षा की गुणवत्ता, बेहतर शिक्षण व्यवस्था के दिए निर्देश-निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बचपन डे केयर सेंटर में अध्ययनरत बच्चों से आत्मीय संवाद किया तथा उनकी शैक्षिक गतिविधियों एवं सीखने की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने बच्चों के पठन-पाठन शिक्षण पद्धति तथा केंद्र पर उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों का अवलोकन किया। डीएम ने संबंधित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांग बच्चों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर देखभाल उपलब्ध कराई जाए। प्रत्येक बच्चे की क्षमता, रुचि एवं आवश्यकता के अनुरूप शिक्षण गतिविधियां संचालित की जाएं, जिससे बच्चों का शैक्षिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा एवं क्षमताओं की कोई कमी नहीं होती आवश्यकता उन्हें उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन एवं अनुकूल वातावरण प्रदान करने की है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों का दायित्व है कि वे संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करें तथा उन्हें अधिक से अधिक आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास करें।


मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता एवं स्वच्छता का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा केंद्र पर बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का भी जायजा लिया गया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता, साफ-सफाई एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। डीएम ने निर्देश दिए कि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखा जाए तथा केंद्र परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा दिव्यांग बच्चों के समुचित विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उचित पोषण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण भी अत्यंत आवश्यक है। इसके दृष्टिगत केंद्र पर संचालित सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखा जाए।


15 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़े कदम
निरीक्षण के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने 15 पात्र दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण किया।  मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त होने से लाभार्थियों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को कम करने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराना शासन एवं जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। 


उन्होंने कहा दिव्यांगजन सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य केवल सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करने के अवसर प्रदान करना है। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के माध्यम से लाभार्थियों की दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी तथा वे अपने दैनिक कार्यों को अधिक सहजता एवं आत्मविश्वास के साथ संपन्न कर सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध कराकर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके। इस दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, बचपन डे केयर सेंटर के संबंधित अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

प्रदूषण से बचने के लिए पीएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक

प्रदूषण से बचने के लिए पीएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक

आरती तिवारी November 06 2022 29461

देश में वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ती जा रही है,जिससे लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स

एम्स नागपुर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

एम्स नागपुर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

विशेष संवाददाता December 12 2022 36728

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन

कोविड टीकाकरण में यूपी देश में पहले स्थान पर, अब तक 33 करोड़ खुराक दी गई

कोविड टीकाकरण में यूपी देश में पहले स्थान पर, अब तक 33 करोड़ खुराक दी गई

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2022 29537

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हम टीकाकरण में अन्य राज्यों से काफी आगे हैं, लेकिन लोगों में लापरवाही

सुनने की क्षमता पर दुष्प्रभाव डाल सकता है ओमिक्रोन संक्रमण: विशेषज्ञ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

सुनने की क्षमता पर दुष्प्रभाव डाल सकता है ओमिक्रोन संक्रमण: विशेषज्ञ स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी

हे.जा.स. January 24 2022 33950

यदि आपको कान में दर्द, कान का बजना, सीटी जैसी सनसनी, कान में झुनझुनी महसूस हो रही है, तो यह कोरोना व

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

J.E.E. की तर्ज़ पर NEET-UG की परीक्षा को वर्ष में एक बार से अधिक आयोजित करने की संभावनाओं पर विचार। 

अखण्ड प्रताप सिंह January 24 2021 16025

क छात्र विभिन्न कारणों से साल में एक बार मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG के दिन गैर हाज़िर हो सकता है।

हवाई अड्डों पर विदेशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों की होगी रैंडम कोविड-19 की जांच

हवाई अड्डों पर विदेशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों की होगी रैंडम कोविड-19 की जांच

विशेष संवाददाता December 22 2022 28684

सूत्र बतातें हैं कि चीन समेत विभिन्न देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच के ल

एक्शन में डीएम डॉ. चंद्रशेखर, अस्पतालों का किया जा रहा निरीक्षण

एक्शन में डीएम डॉ. चंद्रशेखर, अस्पतालों का किया जा रहा निरीक्षण

हे.जा.स. May 29 2023 44308

डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर के निर्देश पर सोमवार को पटना जिला अंतर्गत अनेक अल्ट्रासाउंड सेंटर क्लीनिक का

वैरिकोसील के सफल इलाज के नए तरीकों ने दी राहत, मरीजों को मिल रहा फायदा: डॉ. अनंत

वैरिकोसील के सफल इलाज के नए तरीकों ने दी राहत, मरीजों को मिल रहा फायदा: डॉ. अनंत

हुज़ैफ़ा अबरार November 11 2022 45756

वैरिकोसील मामलों में वर्तमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इसके बा

डेंटल असिस्टेंट कोर्स की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें

डेंटल असिस्टेंट कोर्स की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें

अखण्ड प्रताप सिंह February 25 2022 259759

सर्टिफिकेट इन डेंटल असिस्टेंट कोर्स ऐसा कोर्स होता है जिसके बाद आप एक डेंटिस्ट के यहां असिस्टेंट का

कोरोना संक्रमण: सक्रिय मामले निम्नतम स्तर पर, चौबीस घंटों में 19,740 नए मामले  

कोरोना संक्रमण: सक्रिय मामले निम्नतम स्तर पर, चौबीस घंटों में 19,740 नए मामले  

एस. के. राणा October 09 2021 37677

भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,39,35,309 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,36,643 रह

Login Panel