देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 

ब्रजेश पाठक ने अस्पतालों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ स्वाइन फ्लू संबंधित मामलों की सूचना एवं फॉलोअप व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति की नियमित समीक्षा करने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 25 2026 Updated: August 25 2026 00:00
0 196
स्वाइन फ्लू को लेकर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर:उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक  Deputy CM Brajesh Pathak

लखनऊ। स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वाइन फ्लू की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश में निगरानी व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा महानिदेशक स्वास्थ्य को पत्र जारी कर स्वाइन फ्लू के मामलों की लगातार समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को पत्र भी जारी कर दिया है। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश के सभी जिलों में स्वाइन फ्लू से संबंधित मामलों पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही अस्पतालों में आने वाले संदिग्ध एवं संक्रमित मरीजों की स्थिति की नियमित निगरानी और आवश्यकता के अनुसार तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में उपलब्ध संसाधनों जांच एवं उपचार संबंधी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जाए। उप मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से गंभीर मरीजों की समय रहते पहचान और तत्काल चिकित्सकीय उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा ऐसे मरीजों की स्थिति बिगड़ने से पहले उनकी पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि गंभीर परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।  

मरीजों को न हो उपचार में परेशानी
ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में आवश्यक दवाओं, जांच एवं उपचार की सुविधाएं और दुरुस्त रखी जाएं। मरीजों को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो और जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर जिलों से मिलने वाली सूचनाओं की समीक्षा की जा रही है और आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा।


जनता से अपील, घबराएं नहीं, सतर्क रहें
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। सरकार पूरी तरह तैयार है और स्वास्थ्य विभाग स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है लेकिन किसी भी प्रकार की अफवाह या अनावश्यक भय से बचें। उन्होंने प्रदेशवासियों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। साथ ही अधिकारियों एवं चिकित्सकीय टीमों को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने और मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

आयशा खातून May 27 2022 46071

हल्दी पाचन तन्त्र की समस्याओं, गठिया, रक्त-प्रवाह की समस्याओं, कैंसर, जीवाणुओं के संक्रमण, उच्च रक्त

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 16 वां सफल लीवर ट्रांसप्लांट

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 16 वां सफल लीवर ट्रांसप्लांट

हुज़ैफ़ा अबरार June 28 2022 49943

मरीज को रविवार को केजीएमयू से छुटटी दे दी गई। रोगी थकान, भूख न लगना और बाद में पीलिया और रक्तस्राव क

बेहतर स्वास्थ्य के लिए औषधि खोज को बढ़ावा देना आवश्यक है: सीएम सिंह

बेहतर स्वास्थ्य के लिए औषधि खोज को बढ़ावा देना आवश्यक है: सीएम सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार August 19 2026 168

कार्यक्रम का उद्देश्य औषधि विज्ञान एवं नवीन औषधि खोज की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर

लखनऊ में फैले वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए बनी कार्ययोजना

लखनऊ में फैले वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए बनी कार्ययोजना

आरती तिवारी November 07 2022 27232

अपर नगर आयुक्तो की अध्यक्षता में गठित उक्त टीम द्वारा नगर निगम लखनऊ द्वारा की जा रही फागिंग, एंटी ला

देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया

देश में मंकीपॉक्स संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया

रंजीव ठाकुर July 22 2022 29369

देश में एक बार फिर मंकी पॉक्स संक्रमण का नया मामला सामने आया है और वह भी केरल से ही है तथा यह व्यक्त

नारियल पानी त्वचा और बालो के लिए है फायदेमंद

नारियल पानी त्वचा और बालो के लिए है फायदेमंद

लेख विभाग May 02 2023 29532

नारियल पानी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की समस्याओं को दूर करने में मदद करने के स

पटना में डेंगू का डंक, इन जिलों में मिले केस

पटना में डेंगू का डंक, इन जिलों में मिले केस

विशेष संवाददाता September 15 2022 39389

बिहार के जिलों में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को जिले में एक

डॉयबिटीज़ का घरेलू उपचार।

डॉयबिटीज़ का घरेलू उपचार।

लेख विभाग February 21 2021 42190

ये डायबिटीज के घरेलू उपचार समस्या को कुछ हद तक नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें किसी भी तर

कम पानी पीने से होता है किडनी स्टोन।

कम पानी पीने से होता है किडनी स्टोन।

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2021 22847

किडनी की पथरी से पीठ या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द हो सकता है, जो कुछ मिनटों या घंटो तक बना रह

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2022 26479

वीएलसीसी ने अपने मेहमानों की मौजूदगी में सोपराना हेयर रिडक्‍शन, हाइड्रा फेशियल, लिपो लेज़र, वेला – श

Login Panel