देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लोहिया संस्थान में इकमो कार्यशाला पर विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा संचालित गहन चिकित्सा इकाई में इकमो सेवा का प्रारम्भ वर्ष 2016 में हुआ तथा पहली बार एक मरीज को इकमो पर रखकर उसका सफल एवं कुशल उपचार किया गया। मरीज की उपस्थिति इकमो उपचार की सफलता का प्रेरणादायी एवं प्रत्यक्ष उदाहरण रही। दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को इकमो के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों पक्षों की जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों द्वारा वास्तविक परिस्थितियों में इकमो प्रबंधन संभावित जटिलताओं की पहचान तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी निर्णय लेने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 25 2026 Updated: August 25 2026 23:01
0 546
लोहिया संस्थान में इकमो कार्यशाला पर विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण Prof. Praveen Kumar Das and Dr. Pranay Ojha
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय इकमो (एक्स्ट्राकॉर्पोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन) कार्यशाला के द्वितीय एवं अंतिम दिवस के कार्यक्रम का शुभारम्भ एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार दास के इकमो में नवीनतम प्रगति एवं क्या नया है? विषय पर व्याख्यान से हुआ। उन्होंने इस क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास तकनीकी प्रगति तथा इसके चिकित्सकीय उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। मुम्बई के डॉ. प्रणय ओझा एवं डॉ. वेंकेट गोयल तथा लुधियाना से डॉ. विवेक गुप्ता द्वारा प्रतिभागियों को इकमो से संबंधित विभिन्न व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र प्रदान किए। इन प्रशिक्षण सत्रों में इकमो मशीन एवं कैनुलेशन की तकनीकें विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में प्रबंधन परिपथ में वायु प्रवेश होने पर आवश्यक प्रबंधन तथा ऑक्सीजनरेटर एवं पम्प में खराबी आने की स्थिति में उसके प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
इस अवसर पर एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण कुमार दास ने कार्यशाला में सम्मिलित चिकित्सकों एवं प्रतिभागियों को बताया डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा संचालित गहन चिकित्सा इकाई में इकमो सेवा का प्रारम्भ वर्ष 2016 में हुआ तथा पहली बार एक मरीज को इकमो पर रखकर उसका सफल एवं कुशल उपचार किया गया। मरीज की उपस्थिति इकमो उपचार की सफलता का प्रेरणादायी एवं प्रत्यक्ष उदाहरण रही। दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को इकमो के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दोनों पक्षों की जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों द्वारा वास्तविक परिस्थितियों में इकमो प्रबंधन संभावित जटिलताओं की पहचान तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी निर्णय लेने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कार्यशाला के मॉडरेटर प्रो. प्रवीण कुमार दास तथा एनेस्थीसिया विभाग के प्रोफेसर एवं कार्यशाला के समन्वयक प्रो. वीरेन्द्र कुमार ने कार्यशाला के सफल एवं सुचारु आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले सभी विशेषज्ञों, चिकित्सकों प्रतिभागियों एवं संस्थान के अधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा उनके बहुमूल्य सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा सभी विशेषज्ञों, चिकित्सकों प्रतिभागियों एवं संस्थान के अधिकारियों के सामूहिक सहयोग, सक्रिय सहभागिता एवं समर्पण के परिणामस्वरूप यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। उन्होंने भविष्य में भी ईसीएमओ जैसी उन्नत जीवनरक्षक तकनीकों के क्षेत्र में प्रशिक्षण कौशल विकास एवं ज्ञान के आदान-प्रदान के ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दिल्ली में मंकीपॉक्स के 3 नए केस, अब तक 12 लोग संक्रमित

दिल्ली में मंकीपॉक्स के 3 नए केस, अब तक 12 लोग संक्रमित

एस. के. राणा October 01 2022 26576

राजधानी में मंकीपॉक्स के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिन मंकीपॉक्स के 3 नए केस सा

कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर महाराष्ट्र में अलर्ट

कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर महाराष्ट्र में अलर्ट

विशेष संवाददाता March 27 2023 31863

देश में कोरोना संक्रमण में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। वहीं सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की डेंगू तथा अन्य संचारी रोगों की समीक्षा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की डेंगू तथा अन्य संचारी रोगों की समीक्षा

आरती तिवारी November 14 2022 31669

डेंगू एवं अन्य संचारी रोगों के बचाव का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। भीड़-भाड़ वाले स्थान यथा बड़े

जलन के साथ बार-बार पेशाब होना, किडनी में इन्फ़ेक्शन का संकेत है: डा. शैलेश चंद्र सहाय

जलन के साथ बार-बार पेशाब होना, किडनी में इन्फ़ेक्शन का संकेत है: डा. शैलेश चंद्र सहाय

आनंद सिंह March 18 2022 40831

किडनी के मरीज़ों की संख्या बढ़ने का एक कारण लाइफ स्टाइल में बदलाव आना है। धूम्रपान और शराब से भी किड

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सरकार चिंतित

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सरकार चिंतित

एस. के. राणा January 03 2023 27556

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना गाइडलाइन को सख्त करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को

एम्स गोरखपुर में हुआ कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

एम्स गोरखपुर में हुआ कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

अनिल सिंह October 14 2022 40655

एम्स के हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों ने ये कारनामा कर के दिखाया है। मरीज़ एंक्लोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस ना

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और योग स्वस्थ रहने की उत्तम विधा: स्वामी चिदानन्द 

स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन और योग स्वस्थ रहने की उत्तम विधा: स्वामी चिदानन्द 

विशेष संवाददाता April 07 2022 47717

स्वामी चिदानन्द ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सृदढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भ

हरियाणा में फिर बिगड़ा लिंगानुपात

हरियाणा में फिर बिगड़ा लिंगानुपात

विशेष संवाददाता February 02 2023 31869

रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में हरियाणा के लिंगानुपात में एक बार फिर बड़ा अंतर पाया गया है

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण और निवारण।

महिलाओं में कैल्शियम की कमी के लक्षण और निवारण।

लेख विभाग September 11 2021 32806

ज़िम्मेदारियों के बोझ तले दबी महिलाएं खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पातीं, इसके कारण 30 की उम्र के बाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया योगाभ्यास 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किया योगाभ्यास 

एस. के. राणा May 20 2022 40933

योग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और अवसाद सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का निदान करने का मार्ग है। यह आंत

Login Panel