










































Operations Halted at Seven Blood Banks in UP Amid Allegations of Negligence
लखनऊ। यूपी के 10 जिलों में चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसाइटी द्वारा संचालित 40 रक्त केंद्रों के निरीक्षण में मानकों की अनदेखी पाई गई। जांच टीम ने जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर सात रक्त केंद्रों में रक्त एवं रक्त घटकों को बंद करने का आदेश दिया यूपी के जिलों में मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराने के लिए एफएसडीए ने रक्त केंद्रों को लेकर जांच अभियान शुरू किया है। एफएसडीए आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश के 10 जनपदों में चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसाइटी द्वारा संचालित 40 रक्त केंद्रों का निरीक्षण किया जिसमें बहुत सी अनियमितताएं सामने आयी।
अनियमितताएं मिलने पर सात रक्त केंद्रों में रक्त एवं रक्त घटकों से संबंधित गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। जबकि अन्य केंद्रों में मिली कमियों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। औषधि निरीक्षकों की अंतरजनपदीय टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत रक्त की गुणवत्ता, अनिवार्य संक्रमण जांच, सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण, स्टॉक प्रबंधन, मूल्य निर्धारण और प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता समेत विभिन्न मानकों की जांच की जा रही है, जो नियमित रूप से जारी रहेगी।
एफएसडीए आयुक्त के निर्देश पर यूपी के 10 जिलों में चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसाइटी द्वारा संचालित 40 रक्त केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर सात रक्त केंद्रों में रक्त एवं रक्त घटकों से संबंधित गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यूपी के अलग-अलग जिलों में मरीजों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराने के लिए एफएसडीए ने रक्त केंद्रों को लेकर विशेष जांच अभियान शुरू किया है। एफएसडीए आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश के 10 जनपदों में चैरिटेबल ट्रस्ट और सोसाइटी द्वारा संचालित 40 रक्त केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर सात रक्त केंद्रों में रक्त एवं रक्त घटकों से संबंधित गतिविधियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। जबकि अन्य केंद्रों में मिली कमियों के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। औषधि निरीक्षकों की अंतरजनपदीय टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत रक्त की गुणवत्ता, अनिवार्य संक्रमण जांच, सुरक्षित भंडारण, तापमान नियंत्रण, स्टॉक प्रबंधन, मूल्य निर्धारण और प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता समेत विभिन्न मानकों की जांच की जा रही है, जो नियमित रूप से जारी रहेगी।
लखनऊ में सबसे अधिक 13 रक्त केंद्रों का निरीक्षण
विशेष अभियान के तहत लखनऊ में 13 रक्त केंद्रों की जांच की गई। इसके अलावा आगरा में पांच, मुजफ्फरनगर में चार, बिजनौर में चार, कानपुर में पांच, अलीगढ़ में तीन, गाजियाबाद और वाराणसी में दो-दो तथा गोरखपुर और प्रयागराज में एक-एक रक्त केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रक्त केंद्रों में अनिवार्य परीक्षणों, रक्तदाताओं एवं रक्त प्राप्तकर्ताओं के अभिलेखों, तापमान नियंत्रण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस की वैधता और आवश्यक चिकित्सा एवं तकनीकी कर्मचारियों की उपलब्धता की जांच की गई।
जांच में कुछ रक्त केंद्रों पर अनिवार्य एलिसा और अन्य संक्रमण संबंधी परीक्षणों में लापरवाही, रक्त प्राप्तकर्ताओं का पूरा विवरण दर्ज नहीं करने तथा तापमान रिकॉर्ड और स्टॉक रजिस्टर का समुचित रखरखाव नहीं करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। कुछ केंद्रों पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी भी अनुपस्थित मिले। रक्त की सुरक्षा के लिए एचआइवी, एचबीएसएजी, एचसीवी, वीडीआरएल और मलेरिया जैसे संक्रमणों की निर्धारित जांच के साथ रक्त एवं उसके घटकों का उचित भंडारण और निर्धारित तापमान बनाए रखना जरूरी है।
इन केन्द्रों पर हुई कार्रवाई ।
सात रक्त केंद्रों के संचालन पर लगाई गई रोक
श्री बालाजी चैरिटेबल ब्लड सेंटर आगरा, न्यू बापू रक्त सेंटर अलीगढ़, मानया चैरिटेबल ब्लड सेंटर गोरखपुर, अनुभव चैरिटेबल ब्लड सेंटर लखीमपुर खीरी, लिटल स्टार ब्लड सेंटर लखनऊ, रामा चैरिटेबल ब्लड सेंटर लखनऊ, केएचएस चैरिटेबल ब्लड सेंटर लखनऊ।







हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2026 0 1946
हुज़ैफ़ा अबरार October 26 2026 0 1596
हुज़ैफ़ा अबरार October 30 2026 0 700
हुज़ैफ़ा अबरार October 29 2026 0 644
हुज़ैफ़ा अबरार October 30 2026 0 623
लेख विभाग October 25 2026 0 511
अखण्ड प्रताप सिंह October 26 2026 0 504
हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2026 0 84
हुज़ैफ़ा अबरार November 01 2026 0 49
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10514
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6909
एस. के. राणा February 01 2026 0 6741
एस. के. राणा January 20 2026 0 6482
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 6069
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5915
एस. के. राणा January 13 2026 0 5439
सौंदर्य
सौंदर्या राय March 05 2022 0 34943
सौंदर्या राय February 26 2022 0 42796
सौंदर्या राय February 25 2022 0 78686
सौंदर्या राय February 08 2022 0 33907
admin January 15 2022 0 35778
सौंदर्या राय September 02 2021 0 61172
सर्दियों में हृदय रोगियों को, अस्थमा के मरीजों को, उच्च रक्तचाप के मरीजों को मार्निंग वॉक पर नहीं जा
चेहरे की मसाज त्वचा को लिफ्ट और फर्म कर सकती है, जिससे चेहरे का मोटापा और झुर्रियों की उपस्थिति कम ह
कद्दू का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि कद्दू में विटामिन ए,
एम्स ने बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। एम्स दिल्ली ने यह नतीजे आधि
ब्रिटेन ने कोविड-19 की यात्रा संबंधी पाबंदियों में बदलाव करते हुए भारत को ‘रेड’ सूची से निकाल कर ‘एम
डायबिटीज़ के तेजी से बढ़ने का कारण भारतीयों की आहार की आदतों में भारी परिवर्तन है। यदि हम डायबिटीज़ की
लोक बंधु राज नारायण संयुक्त चिक्तिसालय का उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम एवं सदस्य कुमुद
डिप्टी सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी और सीएमओ तत्काल मामले की जांच करें। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की
राजधानी में एक महिला लॉ इंटर्न ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर अदालत परिसर में व
लाभार्थियों से बातचीत में जानकारी सामने आई कि लगभग सभी टीबी मरीजों को इलाज के दौरान सरकार द्वारा दिय

COMMENTS